झारखंड की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के पदों पर 3100+ वैकेंसी के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती राज्य के स्वास्थ्य विभाग में ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।
झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड में स्टाफ नर्स की बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके तहत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता (ए.एन.एम.) के कुल 3181 पदों पर झारखण्ड ए.एन.एम. प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अन्तर्गत नियुक्ति के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से ऑनलाईन आवेदन आंमत्रित किया गया है। उम्मीदवार विवरणिका में अंकित अर्हतानुसार एवं शैक्षणिक योग्यता तथा निर्धारित आयु सीमा के अन्तर्गत ऑन लाईन आवेदन दे सकते है। ऑनलाइन आवेदनआयोग के वेबसाईट jssc.jharkhand.gov.in पर भरा जा सकेगा।
भर्ती की मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संस्था | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
पद का नाम | महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) |
कुल पद | 3100+ |
कार्यक्षेत्र | झारखंड के ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केंद्र |
वेतनमान | ₹19,900 से ₹63,200 (पे लेवल-2) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | jssc.nic.in |
ANM क्या होता है?
ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) यह एक डिप्लोमा कोर्स है एक ऐसी प्रशिक्षित नर्स होती है जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है। वह मातृत्व देखभाल, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, पोषण सलाह और प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं देती है।
ANM कोर्स की विशेषताएँ:
विशेषता | विवरण |
---|---|
कोर्स की अवधि | 1.5 वर्ष से 2 वर्ष (संस्थान पर निर्भर) |
न्यूनतम योग्यता | 10+2 (किसी भी विषय से), मुख्यतः साइंस स्ट्रीम को प्राथमिकता |
कोर्स स्तर | डिप्लोमा स्तर |
कोर्स फोकस | महिला और बाल स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार, पोषण, जनसंख्या नियंत्रण |
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना चाहिए।
- ANM ट्रेनिंग किसी मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल/संस्थान से पूर्ण की गई होनी चाहिए।
- झारखंड नर्सिंग काउंसिल से पंजीकरण (Registration) अनिवार्य है।
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष (सामान्य वर्ग)
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट:
- OBC (2): 37 वर्ष
- SC/ST (महिला): 40 वर्ष
- दिव्यांग: 10 वर्ष अतिरिक्त छूट
श्रेणीवार पद विवरण (Category-wise Vacancy)
वर्ग | अनुमानित पद |
---|---|
सामान्य (UR) | लगभग 1300 |
अनुसूचित जाति (SC) | लगभग 700 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | लगभग 900 |
पिछड़ा वर्ग (OBC) | लगभग 200 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | लगभग 100 |
Jharkhand ANM भर्ती 2025 – जिलेवार पद विवरण (Regular & Backlog)
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी की गई ANM भर्ती में राज्य के सभी जिलों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद खाली हैं। नीचे तालिका में सभी जिलों के नियमित (Regular) और बैकलॉग (Backlog) पदों का विवरण दिया गया है:
जिला | Regular पद | Backlog पद |
---|---|---|
धनबाद (Dhanbad) | 134 | – |
सिमडेगा (Simdega) | 150 | – |
पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) | 172 | – |
पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) | 200 | 9 |
देवघर (Deogarh) | 92 | – |
रांची (Ranchi) | 245 | – |
गिरिडीह (Giridih) | 72 | 83 |
बोकारो (Bokaro) | 130 | – |
चतरा (Chatra) | 84 | – |
पाकुड़ (Pakur) | 126 | – |
गुमला (Gumla) | 203 | – |
हज़ारीबाग (Hazaribagh) | 127 | – |
कोडरमा (Koderma) | 54 | – |
लातेहार (Latehar) | 60 | 15 |
गोड्डा (Godda) | 122 | 13 |
पलामू (Palamu) | 180 | – |
साहेबगंज (Sahebganj) | 98 | 1 |
दुमका (Dumka) | 214 | 12 |
गढ़वा (Garhwa) | 131 | – |
खूंटी (Khunti) | 96 | – |
रामगढ़ (Ramgarh) | 63 | – |
लोहरदगा (Lohardaga) | 55 | – |
सरायकेला-खरसावां (Saraikela Kharsawan) | 95 | 13 |
जामताड़ा (Jamtara) | 117 | – |
कुल पद (Total) | 3020 | 16 |
विश्लेषण:
- कुल पद: 3,181 (3020 Regular + 161 Backlog)
- सबसे अधिक Regular पद: रांची (245), दुमका (214), गुमला (203)
- Backlog पद अधिक: गिरिडीह (83), सरायकेला (13), गोड्डा (13), दुमका (12)
नोट: ज़िलेवार वैकेंसी की विस्तृत सूची ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
क्र. | विवरण | तिथि |
---|---|---|
1️⃣ | आवेदन शुरू | जुलाई 2025 (सप्ताह 2) |
2️⃣ | अंतिम तिथि | अगस्त 2025 (संभावित) |
3️⃣ | परीक्षा तिथि | अक्टूबर–नवंबर 2025 (अनुमानित) |
4️⃣ | एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से 10 दिन पहले |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
JSSC द्वारा यह भर्ती एकल लिखित परीक्षा (OMR आधारित) के माध्यम से होगी। चयन मेधा सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा।
चरण:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- फाइनल मेरिट सूची
परीक्षा पैटर्न व सिलेबस
परीक्षा स्वरूप:
- परीक्षा माध्यम: OMR आधारित ऑफलाइन
- कुल प्रश्न: 120
- कुल अंक: 120 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)
- समय: 2 घंटे
- निगेटिव मार्किंग: नहीं
विषय:
- सामन्य अध्ययन (General Studies)
- सामन्य विज्ञान (Biology, Health, Hygiene)
- ANM से संबंधित प्रश्न
- राज्य-विशिष्ट प्रश्न (झारखंड GK)
तैयारी कैसे करें?
- JSSC द्वारा जारी सिलेबस को ध्यान से पढ़ें।
- ANM से संबंधित बुनियादी पुस्तकें (ANM Nursing Guide, NCERT 10th Bio) पढ़ें।
- General Studies के लिए झारखंड सामान्य ज्ञान की पुस्तकों को पढ़ें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें।
- नियमित रूप से Mock Test और Current Affairs पढ़ते रहें।
आवश्यक दस्तावेज़
- मैट्रिक सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- ANM कोर्स प्रमाणपत्र
- झारखंड नर्सिंग काउंसिल पंजीकरण प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर स्कैन कॉपी
इस भर्ती की विशेषताएँ
- केवल महिला उम्मीदवारों के लिए
- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में योगदान का अवसर
- राज्य सरकार की स्थाई नौकरी
- स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्य
- प्रशिक्षण के बाद भविष्य में प्रमोशन की संभावनाएं
NOTE:-
झारखंड ANM भर्ती 2025 उन महिलाओं के लिए एक आदर्श अवसर है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर समाज सेवा करना चाहती हैं और एक सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती के माध्यम से आप ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान दे सकती हैं।
अगर आपकी योग्यता ANM है और आप झारखंड की निवासी हैं, तो यह मौका आपके लिए ही है। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले तैयारी शुरू करें और सभी दस्तावेज तैयार रखें।
ANM की नौकरी कहां मिलती है?
ANM नर्सें मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर कार्य करती हैं:
- सरकारी अस्पताल
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)
- आंगनवाड़ी केंद्र
- ग्राम पंचायत स्वास्थ्य उपकेंद्र
- शहरी स्वास्थ्य मिशन
- निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम
- NGOs और हेल्थ मिशन प्रोजेक्ट्स
ANM करने के बाद करियर विकल्प:
करियर विकल्प | विवरण |
---|---|
सरकारी नौकरी | NHM, JSSC, UPSSSC, CHO भर्ती, आदि |
प्राइवेट अस्पताल | ANM स्टाफ नर्स, OPD सहायक |
NGO सेक्टर | हेल्थ वर्कर, फील्ड सुपरवाइज़र |
आगे की पढ़ाई | GNM, B.Sc Nursing, MPH (Master of Public Health) |
ANM क्यों करें?
- महिला सशक्तिकरण का माध्यम
- सामाजिक सेवा और सम्मानजनक करियर
- सरकार द्वारा समय-समय पर भर्ती के अवसर
- ग्रामीण भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान
- भविष्य में GNM, B.Sc Nursing जैसी उच्च शिक्षा के विकल्प